27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता
सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों के सहारे साक्ष्य जुटाने में जुटी सीबीआइ
Play video

सीसीटीवी फुटेज, दस्तावेजों के सहारे साक्ष्य जुटाने में जुटी सीबीआइ

Google source verification

प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में सीबीआइ ने कोलकाता पुलिस से घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। एक्शन में आते ही अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में टीम शाम करीब 4.45 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। टीम में दिल्ली की केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। अस्पताल पहुंच कर वे चार मंजिला स्थित सेमिनार हॉल में गए। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल की जांच की। उन्होंने घटनास्थल की कई तस्वीरें लीं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद सेमिनार हॉल में ताला लगा दिया गया था। फिर भी विशेषज्ञ इस बात को लेकर संशय में हैं कि घटनास्थल पर कितने सबूत मिलेंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए सीबीआइ की विशेष टीम दिल्ली से कोलकाता पहुंची। टीम में डीजी रैंक के एक अधिकारी भी हैं।

सीजीओ कॉम्पलेक्स में की उच्चस्तरीय बैठक
सीबीआइ की विशेष अपराध शाखा ने बुधवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अहम बैठक की। इसमें स्पेशल क्राइम ब्रांच के डीआईजी भी मौजूद हुए। हत्या की वजह का पता लगाने का आदेश दिया गया। सीबीआइ अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि अस्पताल अधिकारियों की क्या भूमिका थी। इसमें किसकी लापरवाही थी।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल