10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

कोलकाता महानगर में बूंदाबांदी, आसपास तेज बारिश

कोलकाता महानगर में बुधवार दोपहर बूंदाबांदी हुई, जबकि आसपास के उपनगर सोदपुर, खड़दह में तेज बारिश हुई। राहत की खबर यह है कि दीपावली के दिन मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे पर तेज बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

Google source verification

कोलकाता महानगर में बुधवार दोपहर बूंदाबांदी हुई, जबकि आसपास के उपनगर सोदपुर, खड़दह में तेज बारिश हुई। राहत की खबर यह है कि दीपावली के दिन मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बुधवार को बादल छाए रहेंगे पर तेज बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में, कोलकाता में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 94 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि दिन में यह घटकर 61 फीसदी तक आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में बारिश नहीं हुई, जिससे दीपावली के दौरान कोई भी बाधा नहीं आने की उम्मीद है।राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम लगभग इसी प्रकार का रहेगा। हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन, बारिश की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में भी मौसम साफ रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है।