30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
सीएम ममता ने मां-माटी-मानुष की खुशहाली के लिए देवी काली से की प्रार्थना
Play video

सीएम ममता ने मां-माटी-मानुष की खुशहाली के लिए देवी काली से की प्रार्थना

पश्चिम बंगाल में काली पूजा और दिवाली की धूम रही। रंग-बिरंगी रोशनी और सजे-धजे पंडालों के साथ पूरे राज्य में उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित काली पूजा की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने देवी काली के लिए भोग बनाने का एक वीडियो भी साझा किया। ममता ने अपने पोस्ट में कहा कि मां-माटी-मानुष की खुशहाली के लिए देवी से मेरी प्रार्थना। यह पूजा मेरी मां ने 1978 में शुरू की थी और यह इसका 46वां वर्ष है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rabindra Rai

•

Updated: 2 Nov 2024, 4:16 PM IST

पश्चिम बंगाल में काली पूजा और दिवाली की धूम रही। रंग-बिरंगी रोशनी और सजे-धजे पंडालों के साथ पूरे राज्य में उत्सव का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित काली पूजा की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने देवी काली के लिए भोग बनाने का एक वीडियो भी साझा किया। ममता ने अपने पोस्ट में कहा कि मां-माटी-मानुष की खुशहाली के लिए देवी से मेरी प्रार्थना। यह पूजा मेरी मां ने 1978 में शुरू की थी और यह इसका 46वां वर्ष है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया कि दीयों की रोशनी आपके घर को आनंद, खुशी और समृद्धि से रोशन करे। प्रसिद्ध तारापीठ, दक्षिणेश्वर, कालीघाट और अन्य काली मंदिरों में लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर लोग पूजा पंडाल देखने के लिए सडक़ों पर निकले, जिनमें अम्हस्र्ट स्ट्रीट, बहूबाजार, एस एन बनर्जी रोड और चेतला क्षेत्र शामिल हैं। सामुदायिक पूजा पंडालों में दर्शन करने के अलावा लोगों ने अपने घरों में भी काली पूजा का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर के कालीघाट स्थित अपने आवास पर काली पूजा का आयोजन किया और गणमान्य व्यक्तियों सहित आम लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल