4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता
कोलकाता वेस्ट लायन्स इंटरनेशनल के सेवा कार्य
Play video

कोलकाता वेस्ट लायन्स इंटरनेशनल के सेवा कार्य

6 8 वे सेवा कार्य के तहत क्लब ने बेहला में बच्चों को टिफिन बॉक्स, चिप्स और लिची जूस वितिरत किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Arvind Mohan Sharma

•

Updated: 20 Sep 2018, 4:36 PM IST

कोलकाता लायन्स क्लब आफ कोलकाता वेस्ट लायन्स इंटरनेशनल के 101वर्ष पूरे होने पर 101सेवा कार्य कर रहा है । 6 8 वे सेवा कार्य के तहत क्लब ने बेहला में बच्चों को टिफिन बॉक्स, चिप्स और लिची जूस वितिरत किया ।यह सेवा कार्य मंजू लाहोटी के सौजन्य से हुआ। इस कार्य मे सुप्रीया सिंह, मंजु लाहोटी, सुनीता पांडेय ओर किरण गोयल का सहयोग रहा।
6 9वे सेवा कार्य के तहत क्लब की ओर से रेलवे होस्पीटल खिदिरपुर के पास गैर सरकारी संस्था आत्मविश्वास के बच्चों कापी किताब बांटी गई।70वे सेवा कार्य के तहत क्लब की ओर से कचरापाडा़ बस्ती में 80 बुज़ुर्ग महिला को साड़ियां का वितरण किया गया ।आज के सेवा कार्य मे सुप्रीया सिंह, मंजु लाहोटी, अंजु बजाज, संगीता झा, मीना राठी ओर सुनीता पांडेय का सहयोग रहा।71 वे सेवा कार्य के तहत क्लब सदस्यों ने विवेकानन्द केन्द्र, कन्याकुमारी की बंगाल प्रान्त के साहित्य विभाग को साहित्य प्रकाशन के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान किया , ताकि स्वामी के आदर्शों का अधिक से अधिक प्रचार हो सके। सदस्यों ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है,ऐसे में साहित्य के क्षेत्र भी योगदान करने की आवश्यकता है। क्लब का प्रयास रहता है कि सेवा का कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे। यह सेवा कार्य कुसुम मुंदड़ा के सौजन्य से हुआ। डिस्ट्रिक्ट से कनक दुगड़ एवं पारस अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस सेवा कार्य में सुप्रीया सिंह, कुसुम मुंदड़ा ओर सीमा मोदी का योगदान रहा।

 

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल