15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

loksabha election : हुगली-आरामबाग के कई बूथों पर हिंसक घटनाएं घटी, जीत का दावा

loksabha election : हुगली. जिले की 3 लोकसभा सीटों पर छिटपुट हिंसा की घटना को छोड़कर सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। Hooghly और Arambagh lok sabha constituency के कई बूथों पर हिंसक घटनाएं घटी जबकि श्रीरामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।

Google source verification

loksabha election : हुगली. जिले की 3 लोकसभा सीटों पर छिटपुट हिंसा की घटना को छोड़कर सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। Hooghly और Arambagh lok sabha constituency के कई बूथों पर हिंसक घटनाएं घटी जबकि श्रीरामपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। हुगली की तीन संसदीय सीट पर भाजपा तृणमूल और सीपीआईएम उम्मीदवार ने मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। इधर Hooghly LokSabha constituency से तृणमूल कांग्रस के तरफ से सांगठनिक जिलाध्यक्ष व विधायक अरिंदम गुइन ने रचना की जीत का दावा किया कहा कि जनता ने रचना के पक्ष में मतदान किया है। सभी बूथों पर केंद्रीय बल और पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे।

शाम 5 बजे तक पांचवे चरण के मतदान के दौरान श्रीरामपुर लोकसभा सीट पर 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ। हुगली लोकसभा सीट पर 74.17 और आरामबाग लोकसभा सीट पर 76. 90 प्रतिशत मतदान हुआ। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल बूथ एजेंट को बूथों में प्रवेश करने से रोकने के लिए केंद्रीय बलों का सहारा लिया। मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोकने रोका गया। भाजपा खानकुल में अराजकता फैला रही है। कहा कि खानाकुल के बूथ नंबर 149 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया। आरामबाग, भटारमोर, सप्तशाल में बूथ संख्या 101 और 102 में, भाजपा बूथ अध्यक्ष गोबिंदो बाग ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित बदमाशों ने उन पर हमला किया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। खानाकुल मयन मल्लिकपाडा बूथ संख्या 76/76 ए और घोर सुकांतोपुर प्राथमिक विद्यालय के बाहर खानाकुल बालिमोर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अशांति पैदा करने के लिए बम लेकर मोटरसाइकिल पर आए। पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के गुंडों द्वारा उन पर किए गए कथित हमले के विरोध में आरामबाग हाई स्कूल क्षेत्र में सड$क जाम कर दी। भाजपा पार्टी की एक कार्यकर्ता शुदेशना अधिकारी ने कहा, आरामबाग नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड के हमारे भाजपा पार्षद बिस्वजीत घोष पर टीएमसी द्वारा हमला किया गया। उन्हें बेरहमी से पीटा, बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी रही, आखिरकार केंद्रीय बल हमारे बचाव में आई। बीजेपी चंपदानी मंडल अध्यक्ष प्रशांत रॉय ने आरोप लगाया कि धर्मतला गल्र्स हाई स्कूल बूथ नंबर 12 और 13 के सामने उन पर हमला हुआ।

बैरकपुर. बैरकपुर लोकसभा केंद्र के मनीरामपुर बालीघाट इलाके में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने भाजपा उम्मीदवारअर्जुन ङ्क्षसह के काफिले को रोक कर गो बैक के नारे लगाना शुरु कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से झड़प की नौबत आ गयी। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि उनका काफिला शांतिपूर्ण तरीके से जा रहा था लेकिन तृणमूल के लोगों ने बैरकपुर के वकील रोबिन भट्टाचार्य के नेतृत्व में हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस की मिली भगत है। वहीं तृणमूल ने सिंह पर आरोप लगाया है कि इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से वोट प्रक्रिया को अशांत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने जानबूझकर हंगामा किया।

हावड़ा. हावड़ा सदर लोकसभा सीट के बाली विधानसभा क्षेत्र के बजरंगबली लोहा मार्केट के पास विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलोनी में सोमवार सुबह मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के लिए बमबाजी की गई। इससे अफरातफरी मच गयी। इस बमबाजी का मुख्य मकसद मतदाताओं को रोकना था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पूरे कॉलोनी में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर सबसे पहले मीडिया के लोग पहुंचे। उसके बाद बेलूड़ थाना के प्रभारी मणि शंकर सेन गुप्ता, केंद्रीय बल, और रेफ के जवान पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद धीरे-धीरे. इसी इमारत के रहने वाले मतदाता पुन: मतदान करने के लिए डॉन बॉस्को स्कूल की तरफ जाने लगे। यहां के निवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया पिछले विधानसभा क्षेत्र में भी यहां के लोगों को डराया धमकाया गया था। बेलूड़ थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह हमला तृणमूल समर्थक बदमाशों ने किया। बेलूड़ थाना के प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पूरे घटना स्थल पर पहुंचकर वहां मतदाताओं से बातचीत की।आस पास के लोगों ने बताया कि एक बम गिरीश घोष रोड में भी फेंका गया। ताकि मतदाताओं की जो भीड़ सड$क पर है वह भाग जाए।