24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने मनाया ढूंढ़ उत्सव

श्री श्री ईश्वर लक्ष्मी माता ठाकुरानी ट्रस्ट के तत्वावधान में महेश्वरी भवन में होली ढूंढ उत्सव का आयोजन समाज के लोगों के सहयोग से किया गया।

Google source verification

कोलकाता. श्री श्री ईश्वर लक्ष्मी माता ठाकुरानी ट्रस्ट के तत्वावधान में महेश्वरी भवन में होली ढूंढ उत्सव का आयोजन समाज के लोगों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोगों ने नवजात शिशुओं की दीर्घ आयु और मंगल जीवन की कामना कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राजस्थानी होली गीत संगीत, फूलों की होली नृत्य की शानदार प्रस्तुति प्रीतम रॉय ग्रुप की ओर से दी गई। फूली देवी शर्मा को लक्ष्मी मंदिर में साल भर होने वाली सभी पूजा में विशेष सहयोग करने के लिए सम्मनित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नवीन त्रिवेदी, जितेश त्रिवेदी, राहुल त्रिवेदी ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में योगेश व्यास, मनोज व्यास, अरविंद शर्मा, जगदीश व्यास, प्रकाश दवे, मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी ने नया जोश व नई उमंग से होली मिलन समारोह संपन्न किया।