BENGAL MITHILA2023-कोलकाता/बड़ाबाजार। मिथिला विकास परिषद के 41 वें वर्षगांठ पर मिथिला विकास परिषद द्वारा रथिन्द्र मंच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैथिली गीतकार रबीन्द्र नाथ ठाकुर की स्मृति में आयोजित रवींद्रनाथक गीतक संग एक साँझ कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष एवं साहित्य अकादमी नई दिल्ली में मैथिली परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य तथा पश्चिम बंगाल हिंदी अकादमी के सदस्य अशोक झा ने की। कामिनी मिश्र एवं अलका झा द्वारा भगवती वंदना जय जय भैरवी… प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक अशोक देव ने दीप प्रज्ज्वलीत कर तथा उपस्थित अतिथियो ने कविपति विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियो का स्वागत करते हुए गुड़िया झा ने स्वागत गीत तथा परिषद का शीर्षक गीत गोपी कांत झा तथा मैथिली प्रतिवद्धता गीत मनटुन झा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश सिन्हा, प्रेम कपुर, प्रेम चंद झा, रघु नाथ चौधरी, पवन ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मिथिला विकास परिषद के 40 वर्षो के सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं आंदोलनात्मक गतीविधियो की चर्चा करते हुए मिथिला विकास परिषद के सदस्यों के अवदानो को ऐतिहासिक बताया गया। अशोक झा ने कहा की मिथिला विकास परिषद भारत की पहली संस्था है जो 1983 से आज तक नये पुराने सहयोगियों के संग बिना कोई विघटन धारावाहिक कार्यक्रमो का पर्याय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान मिथिला महिला मंच की अध्यक्ष शैल झा ने मैथिली नाट्य मंच की कलाकार द्वय वंदना ठाकुर एवं रूपा चौधरी, पुनम झा को तथा परिषद अध्यक्ष अशोक झा ने पोसणजीत सिंह, मदन चौधरी, विनोद झा, अशोक झा (2) को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, पाग, एवं अंगवस्त्र दे कर मैथिली प्रतिवद्धता सम्मान 2023 से सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन गोपी कांत झा मुन्ना ने किया। बिनय कुमार प्रतिहस्त ने परिषद का विज भाषण एवं नबो नाथ झा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौराण सोनी चौधरी झा (नई दिल्ली) निखिल महादेव झा, (दरभंगा) आदित्य नाथ ठाकुर, रोहन मिश्र एवं राकेश झा के द्वारा आधुनिक विद्यापति रवींद्र नाथ ठाकुर के गीतों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई।