
CG Accident: कोतवाली थाना अंतर्गत बनियागांव के बलारी नाला में हाथ बोर खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखराम पोयाम निवासी माझीपारा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक किसान सुखराम पोयाम अपने खेत में पानी की व्यवस्था के लिए करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अचानक रेत धंस गई और वह गड्ढे में दब गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।