26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव
NH-30 की खस्ता हालत पर भड़की कांग्रेस, सड़क पर उतरकर किया विरोध, देखें Video
Play video

NH-30 की खस्ता हालत पर भड़की कांग्रेस, सड़क पर उतरकर किया विरोध, देखें Video

CG News: केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की खराब स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Google source verification

CG News: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल में जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं कांग्रेसी। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग गड्ढे पाटने में लगा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की खस्ताहाल स्थिति को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

CG News: कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई।