12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव

CG News: हेमबती नाग को राष्ट्रपति के हाथ से मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, देखें Video…

CG News: कोण्डागांव जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बेटी हेमबती नाग को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि, हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया और अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और यह उपलब्धि हासिल की। बालिका हेमबती नाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024-25 प्राप्त कर कोण्डागांव जिला और छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है।