18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव

CG News: 12 वर्षों से जोगी बिठाई की रस्म मना रहा ये परिवार, भक्तों के बीच बना आस्था का केंद्र, देखें वीडियो…

CG News: बड़ेडोंगर में पहाड़ी पर विराजित माता दंतेश्वरी की आस्था में कन्हारगाव का कश्यप परिवार 1414 से लगातार माता की आराधना में जोगी के रूप में निराहार ध्यानमग्न होता आ रहा है।

Google source verification

CG News: रियासत काल से चली आ रही परंपरा जी आज भी जिले के बड़ेडोंगर में भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। पिछले 12 वर्षों से जोगी के रूप में बैठ रहे मंसाराम कश्यप पिता फगुनुरम कश्यप 48 ने बताया कि, वे नवरात्र के शुरू दिन ही 25 किलोमीटर दूरी पैदल तय करते हुए अपने परिवार के साथ अपना राशन-आदि लेकर बड़ेडोंगर पहुँचते हैं और यहाँ समिति के द्वारा जोगी बिठाई की रस्म होती है।

यह भी पढ़ें: CG VIDEO: पीएम मोदी को लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए.. तिरुमाला प्रसादम विवाद पर पीसीसी चीफ का बड़ा बयान

CG News: वे कहते हैं कि, यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है इसलिए वे भी इस परंपरा को बनाये हुए हैं उनकी आस्था माता पर है, उन्होंने बताया कि, जोगी बैठने के पीछे का मकसद देश की खुशहाली के लिए हैं।