25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने दसवीं के छात्रों से पूछ लिया सवाल, नहीं मिला जवाब तो खुद समझाया फार्मूला
Play video

निरीक्षण पर निकले कलेक्टर ने दसवीं के छात्रों से पूछ लिया सवाल, नहीं मिला जवाब तो खुद समझाया फार्मूला

Collector Deepak Soni: स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर दीपक सोनी(Collector Deepak Soni) ने हाईस्कूल बड़ेसिलाटी में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को निरीक्षण के दौरान साइन थीटा का फार्मूला पूछ लिया। कलेक्टर प्राथमिक शाला भी पहुंचे जहां उन्होंने नशे में धुत प्रधान अध्यापक का डाक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 2 Feb 2023, 11:43 AM IST

Collector Deepak Soni: स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले कलेक्टर दीपक सोनी(Collector Deepak Soni) ने हाईस्कूल बड़ेसिलाटी में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं को निरीक्षण के दौरान साइन थीटा का फार्मूला पूछ लिया और जब विद्यार्थी जवाब देने में असमर्थ नजर आए तो उन्होंने चाक उठाई और ब्लैक बोर्ड पर फार्मूला समझाते नजर आए। उन्होंने बच्चों को self-study के लिए प्रोत्साहित कर बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने की बात कही।

इसके साथ ही हाईस्कूल में गणित विषय के शिक्षक के तत्काल नियुक्त किए जाने संबंधितअधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि इसी दौरान कलेक्टर(Collector Deepak Soni) प्राथमिक शाला भी पहुंचे जहां उन्होंने नशे में धुत प्रधान अध्यापक का डाक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया।