CG News: कोंडागांव में नगर के कई इलाकों में देर रात तक चले नव वर्ष के जश्न के बाद पहली जनवरी की सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में भगवान के दर्शन करने पहुंचने लगे थे।
नगर के प्राचीन कोपाबेड़ा शिव मंदिर में भक्तों भीड़ देखते ही देखते इतनी बढ़ गई की एक लंबी कतार में मंदिर पहुंचे भक्तों को लाइन लगानी पड़ी। वही नगर के अन्य मंदिरों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिला जहां हर कोई भगवान के दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत आशीर्वाद से करना चाह रहा था।