4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव

CG News: नदी नाले उफान पर, शासन प्रशासन ने नहीं सुनी मांग, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

CG News: नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी नाले के ऊपर से बहने लगा है। जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों व खास तौर पर स्कूली बच्चों को न चाहते हुए भी जान जोखिम में डाल कर नदी पार करनी पड़ रही है।

Google source verification

CG News: कोंडागांव में पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुककर हो रही जमकर बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों के नदी नाले काफी उफान पर हैं। जिले कब अंतर्गत आने वाले बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम छिंदली और धामनपुरी को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाले मार्ग में स्थित भंवरडिग नदी भी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी नाले के ऊपर से बहने लगा है। जिसके कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों व खास तौर पर स्कूली बच्चों को न चाहते हुए भी जान जोखिम में डाल कर नदी पार करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि, कई बार यहां पुल निर्माण की मांग की गई है। लेकिन आज पर्यंत तक पुल निर्माण के सम्बंध में शासन प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। दरअसल भंवरडीग नदी ग्राम छिंदली और धामनपुरी को बड़ेराजपुर ब्लाक मुख्यालय को जोडने वाले एकमात्र मार्ग में स्थित है।

जिसके कारण गांव के लोग या स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर नदी को पार करते हुए स्कूल जाने के लिए मजबूर हो रहे है। यदि इस क्षेत्र में लगातार 2-3 दिन भी बारिश हो तो एक सप्ताह तक बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय से सम्पर्क टूट जाता है। वहीं स्कूली बच्चों का और गांव वालो की आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो जाती है।