बैकुंठपुर। गो रक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे की पहल पर घुमंतु गाय का सुरक्षित प्रसव कराया गया। घुमंतु गाय का लॉकडाउन के समय एक्सीडेंट होने के बाद माता बाल मंदिर प्रांगण में रखा गया था। बुधवार सुबह बच्चा देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन कमजोर होने के कारण बच्चा नहीं दे पा रही थी। जिससे पशु चिकित्सालय के स्टाफ को बुलवा कर बड़ी मशक्कत के बाद पेट से बछड़े को बाहर निकाला गया। गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है।