बैकुंठपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत राम वनगमन परिपथ के लोकार्पण समारोह से लौटते समय मनेंद्रगढ़ में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान कहा कि भाजपा 15 साल राम के नाम से वोट लेने का काम किया है। कांग्रेस भगवान राम को संस्कृति से जोड़ कर देखती है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी है। भगवान राम किसी के साथ भेद भाव नहीं करते हैं। जो भगवान की सेवा करेगा, उसको ही मेवा मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की राम वन गमन पथ योजना से भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा।