22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया

पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई, भाजपाइयों ने देश का सच्चा प्रहरी और राष्ट्र भक्त बताया

भाजपा मंडल द्वारा खेडिय़ा तिराहा स्थित पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया गया।

Google source verification

मनेंद्रगढ़। भाजपा मंडल द्वारा खेडिय़ा तिराहा स्थित पंडित दीन दयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने पंडित दीन दयाल द्वारा किए गए देश में अतुलनीय योगदान को याद किया। भाजपा जिलाध्य्क्ष ने कहा कि राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत तथा राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले उनका उद्देश्य था। वे राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा सकें। उनका जन्म जयपुर के ग्राम धनकिया में 25 सितम्बर 1916 को हुआ था। विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में शामिल होने का निर्णय लिया। पंडित उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे। जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी थी। वरिष्ठ नेता लखन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दुत्ववादी चेतना को वे भारतीयता का प्राण समझते थे। दीन दयाल एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे। जिपं सदस्य रविशंकर सिंह ने कहा कि उनकी लिखी पुस्तकों में सम्राट चन्द्रगुप्त, भारतीय अर्थनीति एक दिशा, जगदगुरू शंकराचार्य विशिष्ट हैं। 21 अक्टूबर 1951 में भारतीय जनसंघ की दिल्ली में स्थापना होने के पीछे उनका नेतृत्व प्रमुख था। व्यक्तिगत जीवन तथा राजनीति में भी सिद्धान्त और व्यवहार में समानता रखने वाले इस महान् भारतीय को विरोधों का सामना करना पड़ा। इस दौरान महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, संजय सिंह, रविशंकर सिंह, आलोक जायसवाल, महेन्द्र पाल सिंह, रामधुन जायसवाल, जयाकर, अलका गांधी, शकुंतला सिंह, जेके सिंह, दिनेश राम, जीपी बुनकर, जयंती लाल यादव, ओम प्रकाश जायसवाल, गुरजीत सिंह खनूजा, संजय गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।