18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
मातम में बदली दीपावली की खुशियां,  लोडिंग वाहन धोने पहुंचे तीन भाईयों की नहर में डूबने से मौत
Play video

मातम में बदली दीपावली की खुशियां, लोडिंग वाहन धोने पहुंचे तीन भाईयों की नहर में डूबने से मौत

तीन सगे भाइयों की नहर में डूबने से मौत लोडिंग वाहन धोने नहर पर आए थे तीनों भाई  

Google source verification

कोटा. दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब कु न्हाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को लोडिंग वाहन धोने पहुंचे तीन भाई नहर में बह गए। इसमें से दो युवकों के शव बुधवार को ही निकाल लिए गए जबकि एक युवक का शव गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा निकाला गया पुलिस ने बताया कि कुन्हाड़ी निवासी त्रिलोक उसका भाई गोविंद और युवराज लोडिंग वाहन धोने के लिए घर से नहर पर आए थे जहां त्रिलोक वाहन को धोते समय बह गया जिस पर उसे बचाने के लिए गोविंद ने नहर में छलांग लगा दी जब दोनों भाई डूबने लगे तो युवराज से रहा नहीं गया और वह भी न नहर में भाइयों को बचाने के लिए कूद गया इसे तीनों ही भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई तीन सगे भाइयों की नहर में डूबने से मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया और लोग बड़ी संख्या में लोग नहर पर मामले की जानकारी लेने पहुंचे जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम पुलिस समेत नगर निगम गोताखोर मौके पर पहुंच गए और युवकों केशव की तलाश शुरू कर दी इसमें से दो युवक के शव रात को ही निकाल लिए गए जबकि एक युवक का शव गुरुवार सुबह नहर से निकाला गया मृतक तीनों भाइयों में सबसे बड़े भाई की शादी हुई थी उसके एक बेटा और एक बेटी है जबकि दो छोटे भाई अभी अविवाहित थे घर में पिता बीमार रहते हैं ऐसे में अब उनकी दुकान पर बैठने वाला तक कोई नहीं बचा घटना को जिसने भी सुना उसकी आंखों से आंसू फूट पड़े