25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
तालाब के किनारे आई अलग तरह की चमगादड़, देख कर चौंके वनकर्मी
Play video

तालाब के किनारे आई अलग तरह की चमगादड़, देख कर चौंके वनकर्मी

kota news: कोटा के नयापुरा क्षेत्र में किशोर सागर तालाब किनारे नेक्ड रम्प्ड टॉम बैट यानी विशेष चमगादड़ नजर आई है। वन विभाग की वन्यजीव शाखा के उड़नदस्ते ने इसे देखा तो कैमरे में कैद किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Hemant Sharma

•

Updated: 26 Oct 2024, 11:27 PM IST

kota news: कोटा के नयापुरा क्षेत्र में किशोर सागर तालाब किनारे नेक्ड रम्प्ड टॉम बैट यानी विशेष चमगादड़ नजर आई है। वन विभाग की वन्यजीव शाखा के उड़नदस्ते ने इसे देखा तो कैमरे में कैद किया।

आमतौर पर शहर में फ्रूट बैट प्रजाति की चमगादड़ नजर आती है। उपवन संरक्षक अनुराग भटनागर ने बताया कि कोटा की रिच बायोडायवर्सिटी में इसे आमतौर पर विशेष चमगादड़ के नाम से जाना जाता है। इसकी क्षेत्र में मौजूदगी अच्छा संकेत है। यह खास चमगादड़ फल व कुछ कीट खाती है और इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण रोल अदा करती हैं। साल भर में यह एक करोड़ कीट पतंगों को खा जाती है। प्रेम कंवर शक्तावत ने बताया कि चमगादड़ एकमात्र ऐसा मैमल्स है, जो उड़ता है। इन्हें कॉलोनी के रूप में रहना पसंद होता है। केला, आम और अवोकेडो जैसे फल का पॉलिनेशन इन्हीं चमगादड़ों की वजह से होता है। आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के पोलिनेशन में भी यह उपयोगी है। इस तरह की चमगादड़ क्षेत्र में हैं, लेकिन कम ही नजर आती हैं।