23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
फोटो सेशन के दौरान युवक को गोली लगी, मौत
Play video

फोटो सेशन के दौरान युवक को गोली लगी, मौत

महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को तीन-चार दोस्तों के बीच फोटोशेसन के दौरान एक युवक को गोली लग गई। युवक के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश व मामले की जांच में जुट गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 1 May 2024, 5:46 PM IST

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर को तीन-चार दोस्तों के बीच फोटोशेसन के दौरान एक युवक को गोली लग गई। युवक के सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश व मामले की जांच में जुट गई है।

मोबाइल से अपने फोटो ले रहे थे

महावीर नगर थानाधिकारी महेन्द्र मारू ने बताया कि घटोत्कच चौराहे के पास महर्षि गौतम सामुदायिक भवन के पास दोपहर 3.30 बजे करीब झालावाड़ जिले के मनोहर थाना निवासी यशवंत नागर उसके दोस्तों के साथ चाय की थड़ी पर बैठा था। यशवंत और उसके साथी मोबाइल से अपने फोटो ले रहे थे। दोस्त के साथ फोटो शूट करते समय यशवंत हादसे का शिकार हो गया। फोटो सेशन के दौरान युवक के हाथ से पिस्टल चल गई। गोली युवक के सीने में जा लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरानयुवक की मौत हो गई। यशवंत नागर कुछ दिन पहले ही कोटा आया था। कोटा में केशवपुरा इलाके में रह रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मौका मुआयना मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक यशवंत नागर के परिजनेां को सूचना दी गई है। परिजनो के कोटा आने के बाद पोस्टमाटर्म करवाया जाएगा।

मोर्चरी में शव रखवाया

यशवंत नागर के साथी उसे अस्पताल लेकर गएए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मौका मुआयना मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक यशवंत नागर के परिजनेां को सूचना दी गई है। परिजनो के कोटा आने के बाद पोस्टमाटर्म करवाया जाएगा।