6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

​kotapride: शिक्षा की काशी कोटा के आचार्य समबुद्ध ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित

kotapride: कोटा. शिक्षा की काशी कोटा के निवासी आचार्य समबुद्ध को ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समबुद्ध को शुक्रवार को ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में प्रवासी भारतीय समुदाय व संस्कृति युवा संस्थान की ओर से ध्यान-योग और आध्यात्म के माध्यम से प्रेम, शांति और समरसता की भावना को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।

Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

May 15, 2023

kotapride: कोटा. शिक्षा की काशी कोटा के निवासी आचार्य समबुद्ध को ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समबुद्ध को ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में प्रवासी भारतीय समुदाय व संस्कृति युवा संस्थान की ओर से ध्यान-योग और आध्यात्म के माध्यम से प्रेम, शांति और समरसता की भावना को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। आचार्य समबुद्ध गत वर्षों से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार व मानवीय चेतना को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं।

अब तक इन्हें मिला यह सम्मान

संस्थान गत 10 वर्षों से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाले कुछ चुनिंदा लोगों का सम्मान करता है। श्रीश्री रविशंकर, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, गौर गोपाल दास, जैन मुनि पुलक सागर, प्रधानमंत्री के योग सलाहकार एचआर नागेंद्र, पेप्सी सीईओ इंद्रा नूई, गूगल भारत के सीईओ संजय गुप्ता, अराइस अफ्रीका के सीईओ गगन गुप्ता, भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, मेदांता के डॉ. नरेश त्रेहान को सम्मानित किया जा चुका है।

सौरभ से बने थे आचार्य समबुद्ध

आचार्य समबुद्ध का दीक्षा पूर्व का नाम सौरभ जैन है। पिता महावीर जैन पूर्व में एक फैक्ट्री में कार्य करते थे। मां रानी जैन गंगवाल गृहिणी हैं। सौरभ ने इंजीनियरिंग में चयन होने के बाद अध्यात्म का मार्ग चुना और आचार्य समबुद्ध बन गए। उन्होंने बिहार स्कूल ऑफ़ योग, गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार से योग व दर्शन शास्त्र में शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने किसानों और आदिवासियों के उत्थान के लिए कई सामाजिक आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।

बने विशेष सलाहकार

योग-अध्यात्म व ज्ञान के कारण 2012 में अफ़्रीकी देश गैबोन के राष्ट्रपति ने उन्हें अपने कैबिनेट में विशेष सलाहकार के रूप में शामिल किया। देश-विदेश में कई सेलिब्रिटीज उनके ज्ञान से प्रभावित हैं। आचार्य समबुद्ध ने 2019 में लंदन में समबोधि फाउंडेशन की स्थापना की। यह फाउंडेशन योग, आध्यात्म, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति आदि कार्य कर रहा है। चचेरे भाई विजय जैन बताते हैं कि सौरभ जैन ( आचार्य समबुद्ध ) शुरू से ही प्रतिभावान हैं। वह आयु में उनसे छोटे, लेकिन ज्ञान कई गुना अधिक है। उनका सम्मान गर्व का विषय है।