9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अखंड भारत दिवस पर हिंदु संगठनों ने निकाली रैली ,भारत माता की हुई आरती, देखें विडियो
Play video

अखंड भारत दिवस पर हिंदु संगठनों ने निकाली रैली ,भारत माता की हुई आरती, देखें विडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

कोटा

image

rohit sharma

Aug 15, 2018

कोटा

विश्व हिंदु परिषद, बजरंगदल के तत्वाधान मे मंगलवार को नगर मे अखंड भारत दिवस मनाया गया। नगर मे वाहन रैली निकाली गई। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आदर्श विद्या मंदिर मे अखंड भारत दिवस पर संगोष्ठी हुई जिसमे वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। अखंड भारत दिवस पर वाहन रैली कृषि उपज मंडी गेट से प्रारंभ हुई जिसमे सबसे आगे बाईक पर सवार युवा हाथ मे तिरंगा लेकर चल रहा था। पीछे नवयुवको का समूह व बजरंगदल, विश्व हिंदु परिषद से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी हाथ मे केसरिया ध्वज लिए हुए थे।

वाहन रैली माल गोदाम चौराहे से पुलिस थाना चौराहे होकर बाजार नं 2 से शहीद पन्नालाल सर्किल से होते हुए गांधी चौक पर पहुंचे। जहा भारत माता की आरती की गई। आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यलय में अखंड भारत दिवस मनाते हुए संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरपंच गिरजेश वैष्णव ने बताया कि रामायण व महाभारत के समय भारत अखंड था। 1878 मे अफगानिस्तान, 1904 मे नेपाल, 1914 मे तिब्बत, 1937 मे म्यान्मार, 1947 मे पाकिस्तान भारत से अलग हुए। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा मे नटराज की मूर्ति लगी है। इस मौके पर भारत माता के चरणों मे पुष्पअर्पित किए गए। संचालन दिनेश गोस्वमी ने किया। माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथी नगर कार्यवाहक हिमांशु आचार्य थे। इस मौके पर मौजूद विद्यार्थियों को भारत अखंडता का संकल्प दिलाया गया।