23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में इण्डियन कोस्टगार्ड सीजीईपीटी भर्ती परीक्षा में बड़ी धांधली को लेकर हुआ खुलासा
Play video

कोटा में इण्डियन कोस्टगार्ड सीजीईपीटी भर्ती परीक्षा में बड़ी धांधली को लेकर हुआ खुलासा

कोटा में गत दिनों 20 से 22 अप्रेल को एक परीक्षा सेंटर में हुई इण्डियन कोस्ट गार्ड परीक्षा में ऑनलाइन नकल करवाने का मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परीक्षा में लगभग 100 अभ्यर्थियों रिमोट एक्सेस एप के माध्यम से कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर पेपर साल्व करवाए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 30 Apr 2024, 7:42 PM IST

कोटा. कोटा में गत दिनों 20 से 22 अप्रेल को एक परीक्षा सेंटर में हुई इण्डियन कोस्ट गार्ड परीक्षा में ऑनलाइन नकल करवाने का मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परीक्षा में लगभग 100 अभ्यर्थियों रिमोट एक्सेस एप के माध्यम से कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर पेपर साल्व करवाए हैं।

पेपर लीक करने के लिए कोटा आए

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दहन ने बताया कि 22 अपे्रल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजरानी टावर आईटी पार्क के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। यह लोग पेपर लीक गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। सूचना पर तस्दीक की तो विज्ञान नगर स्थित राजरानी टॉवर के पास एक कार खड़ी दिखाई दी। कार में छह लोग बैठे थे। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग ‘ इण्डियन कोस्टगार्ड के पेपर सीजीईपीटी-02/2024 ’ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने के लिए कोटा आए हैं।
इनके मोबाइल चैक किए तो उक्त परीक्षा के एडमिट कार्ड, परीक्षा के प्रश्न पत्र सामग्री पाई गई।

एसआईटी का भी गठन

थानाधिकारी संतीश चंद मय पुलिस टीम ने आरोपियों को डिटेन किया। आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अद्योपाय अधिनियम 2022, 66, 66 डी आईटी एक्ट व धारा 419,420,120 बी भादस में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अनुसंधान सैल कोटा शहर) नियति शर्मा को सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का भी गठन किया गया है।

ये आरोपी किए गिरफ्तार, पांच दिन पुलिस रिमाण्ड पर

विज्ञान नगर थानाधिकारी संतीश चन्द ने बताया कि इस मामले में आरोपी अशोक जाट (38 ) निवासी बांगड़वा थाना हम्मीरवास राजगढ चूरू, संदीप बुडालिया (29) निवासी बरालू थाना लोहारु जिला भिवानी हरियाणा, प्रतीक गजराज (24) निवासी पालोता थाना सिंघाना जिला झुन्झुनू, रणवीर सिंह (32) निवासी काटधनोरी जिला झुंझुनू, अशोक यादव (29) निवासी गोपाल की ढाणी थाना पचेरी जिला झुंझुनू, राहुल जाखड़ (21) निवासी धमोरा पुलिस थाना गुढ़ागोडजी झुंझुनू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से 5 दिन पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।