4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भीड़-भाड़ वाले बाजार में बाइकों को रोंदते हुए कार दुकान के बाहर रखी भट्टी से जा टकराई, चार झुलसे
Play video

भीड़-भाड़ वाले बाजार में बाइकों को रोंदते हुए कार दुकान के बाहर रखी भट्टी से जा टकराई, चार झुलसे

कोटा जिले के सांगोद कस्बे में गांधी चौराहा के पास गुरुवार शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी बाइकों को रोंदते हुए एक दुकान के सामने कचोरी-समोसे बनाने के लिए सड़क पर रखी भट्टी से जा टकराई। टक्कर से भट्टी पर रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई उछल कर दूर जा गिरी। हादसे में चार जने गर्म तेल से झुलस गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 2 Jun 2023, 7:07 AM IST

कोटा जिले के सांगोद कस्बे में गांधी चौराहा के पास गुरुवार शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी बाइकों को रोंदते हुए एक दुकान के सामने कचोरी-समोसे बनाने के लिए सड़क पर रखी भट्टी से जा टकराई। टक्कर से भट्टी पर रखी गर्म तेल से भरी कढ़ाई उछल कर दूर जा गिरी। हादसे में चार जने गर्म तेल से झुलस गए वहीं एक व्यक्ति कार की टक्कर से घायल हो गया।


गांधी चौराहा के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को रोंदते हुए सड़क पर कचोरी-समोसे बनाने के रखी भट्टी से जा टकराई। टक्कर से कढ़ाई उछलकर दूर खड़े लोगों पर जा गिरी। इससे एक बच्चे सहित चार लोग गर्म तेल से झुलस गए। वहीं कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल व झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे रौनक (13), राधेश्याम (40) व मोहनलाल (67) को कोटा रेफर किया गया। घायल देवेन्द्र व महेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया। चालक मौके से भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

दुकान सीज करने के आदेश
हादसे के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव ने मामले में सख्ती दिखाते हुए दुकान को सील करने के आदेश जारी किए। मालव ने बताया कि दुकान मालिक को अग्निशमन सुरक्षा मापदंडों की पालना में फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता में जारी नोटिस की अवहेलना, अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के कारण अग्रिम आदेश तक के लिए अंबिका कचोरी सेंटर को सील करने के आदेश जारी किए हैं।