कोटा. पीपल्दा में कांग्रेस के चेतन पटेल व भाजपा के प्रेमचंद गोचर के बीच सीधा मुकाबला हुआ। कोटा के जेडीबी कॉलेज में हुई मतगणना में पहले राउण्ड में तो भाजपा के प्रेम गोचर आगे रहे। इसके बाद से ही चेतन पटेल की मतों की संख्या बड़ती गई।
पहले राउण्ड में भाजपा के प्रेमचंद गोचर को 4475 तथा कांग्रेस के चेतन पटेल 3966 मत मिले थे। पहले राउण्ड में प्रेमचंद गोचर ने पटेल से बड़त बनाई। इसके बाद से द्वितीय राउण्ड में चेतन पटेल को 8304 व प्रेमचंद गोचर को 8195 मत मिले। चौथे राउण्ड में चेतन कुमार को 17193 तथा प्रेमचंद गोचर 16365 मत मिले। पांचवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस के चेतन पटेल 21699 व भाजपा के प्रेमचंद गोचर को 18947 मत मिले। छठे राउंड में चेतन पटेल 25500 व भाजपा के प्रेमचंद गोचर को 23270 मत मिले। नवें चरण में प्रेमचंद गोचर को 35698 तथा चेतन पटेल को 46145 मत मिले। 10वें दौर में चेतन पटेल को 46145 व प्रेमचंद गोचर 38102 मत मिले। 11वें चरण की मतगणना में चेतन पटेल को 51288 व भाजपा के प्रेमचंद गुर्जर को 39836 मत मिल चुके थे। अंतिम चरण के गिनती में चेतन पटेल को कुल 89280 तथा प्रेमचन्द गोचर को 68270 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के चेतन पटेल ने 21005 मतों से जीत दर्ज कर ली।
गौरतलब है कि पीपल्दा में कांग्रेस के चेतन पटेल व भाजपा के प्रेमचंद गोचर के बीच सीधा मुकाबला था। यहां कुल 2,09,951 मतदाता हैं। इसमें से 161506 ने मतदान किया। यहां 76.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी।