20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, दिया धरना

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का विरोध

Google source verification

कोटा. जिले के सांगोद में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। विधायक भरत सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है। देश का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। नगर पालिका अध्यक्ष कविता गहलोत, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पार्षद राजेंद्र गहलोत, मंडल अध्यक्ष असरार अहमद, अफसार प्रधान, विकास तिवारी, सीपी नागर चतरपुरा, नरेश मंगल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अल्का गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। न्याय संगत बात कहने वालो को प्रताडि़त किया जा रहा है। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दिव्यराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजबहादुर गुर्जर, जंबू कुमार मीणा, मधुसूदन शर्मा, दिग्विजय सिंह मांडूहेडा, दिनेश गुप्ता, दशरथ मेहता, निरंजन योगी, गोविंद नालोदी, सिद्धार्थ सुवालका समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।