
शिक्षा मंत्री मदन दिलवार शनिवार सुबह अचानक रावतभाटा रोड स्थित जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कार्यालय पहुंच गए। अचानक शिक्षा मंत्री को देख कर्मचारियों में हडक़म्प मंच गया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलवार शनिवार सुबह 10.10 बजे रावतभाटा रोड स्थित डाइट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चैक किया। प्रशासनिक अधिकारी उमेश जोशी के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने स्वयं ही रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति लगाई और अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं करूंगा। बिना अनुमति या सूचना के कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा।
शिक्षा मंत्री ने इसके बाद डाइट में संचालित विभिन्न विभागों जिसमें आईटी लैब, आईएफआईसी प्रभाग सहित अन्य अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाइट में शौचलय का निरीक्षण करने के दौरान वहां गंदगी मिलने पर अधिकारियों का फटकार लगाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के लिए आगाह किया। शिक्षा मंत्री करीब 40 मिनट तक डाइट में निरीक्षण के बाद लौट गए।