
कोटा. श्री बांके बिहारी मंदिर समिति की और से 20 मार्च को बृज फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि फाल्गुनी माह की पूर्णिमा पर ऐतिहासिक फाग महोत्सव एवं नगर संकीर्तन परिक्रमा बांके बिहारी के जयकारों के साथ सुबह ६ बजे श्रीराधा कृष्ण मंदिर तलवंडी से प्रारंभ होंगी। श्रृद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए फाग के मस्त गीतों पर झूमते हुए निकलेंगे।
भक्तों पर इत्र की फु हार करते हुए यात्रा परशुराम सर्किल तलवंडी, ओपेरा रोड, महावीर नगर द्वितीय सब्जीमंडी, केशवपुरा रंगबाड़ी रोड, घटोत्कच चौराहा से होते हुए से ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर रंगबाड़ी पहुंचेगी। फाग महोत्सव में नगर की 35 से अधिक विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। परिक्रमा में श्रीकृष्ण की लीलाओं की विभिन्न झांकियों सहित 5 से अधिक संकीर्तन मंडलियां साथ रहेंगी।
इसमें शहर के सभी भजन गायक कलाकार फाग के गीतों एवं भजनों को गाते हुए चलेंगे। फाग महोत्सव में 50 क्विंटल से भी अधिक फू लों की पंखुडिय़ों को 5 वाहनों के माध्यम से पूरे परिक्रमा मार्ग पर भक्तों पर बरसाया जाएगा। इसी के साथ 3 से अधिक वाहनों द्वारा भक्तों पर इत्र की फु हार की जाएगी। स्वागत के लिए 50 से अधिक स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। समिति सदस्य मनोज खत्री ने बताया कि 17,18 व 19 मार्च को श्रीबांके बिहारी मंदिर रंगबाड़ी में भजन संध्या शाम 7 बजे से शुरू होगी।
फाग महोत्सव एवं राधा माधव जागरण २० को मंशापूर्ण सोसायटी छावनी की ओर से २० मार्च रात ८ बजे से छावनी पुलिस चौकी के सामने फाग महोत्सव एवं राधा माधव जागरण आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के मेहताबसिंह नाथावत ने बताया कि इस दौरान फूलों से होली खेली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी होगी। पहल सामाजिक संस्था व क्लब की प्रेम संकीर्तन मंडली द्वारा राधाकृष्ण मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। संस्थापिका अरुणा चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं ने आपस में गुलाल के टिके लगाए।