14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video : छावनी फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला, धुआं उठते देख कार से उतरकर चालक ने बचाई जान

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग बुझाने तक कार जल चुकी थी।

Google source verification

कोटा में बुधवार सुबह छावनी फ्लाईओवर पर चलती कार में आग लग गई। समय पर आग का पता लगने पर चालक ने कार से उतरकर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि छावनी फ्लाईओवर पर एक कार में चलते-चलते बोनट से धुआं निकलने लगा। इस पर कार चालक कुनाल मिश्रा ने समझदारी दिखाते हुए कार से निकलकर फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग बुझाने तक कार जल चुकी थी। कार एरोड्राम से कोटडी की तरफ जा रही थी। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।