24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

चंबल के रौद्र रूप की शिकार बनी हजारो मछलिया भी, उफान के साथ लग रही किनारे,तीन युवक मछली पकड़ने चंबल में कूदे तो जान के पड गए लाले

kota flood मछली पकडऩे का यह कैसा शौक,जान की भी परवाह नहीं-उफनती चंबल से मछलियां चुरा रहे लोग, चम्बल की लहरों में मछलियों का आया उफान जान हथेली पर रख, उफनती नदी में कैसे मछलियों को पकड़ रहे युवा  

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Sep 17, 2019


कोटा. एक ओर जहां चंबल के उफान ने कई लोगों को बेघर कर दिया वहीं कई लोगों की मौज हो गई। चन्द्रघटा क्षेत्र में बस्ती से पानी में उतार आने के बाद कुछ युवकों ने मछलियां पकडऩा शुरू कर दिया। चंबल में उफान के साथ बड़ी मात्रा में मछलियां भी आ रही है। पानी उतरते ही कई मछलियां किनारों पर आ गई। इसके साथ ही मछलियों को पकडऩे के लिए कई युवकों ने इन मछलियों को पकडऩे के लिए बिना किसी परवाह के चंबल में मछलियां पकडऩा शुरू कर दिया।

वाट्सएप का विचित्र ग्रुप, बाढ़ पीडि़तों की मदद को आगे आया ,जल जनित बीमारियों से बचने के लिए दवाइयां वितरित की


मंगलवार को क्षेत्र में काफी युवक प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर चंबल में मछलियां पकड़ते देखे गए। गत दिनों से कोटा बैराज से पानी की निकासी की जा रही है और पानी का वेग कई क्षेत्रों में तबाही मचा चुका है, इसके बावजूद मत्स्य आखेट करने वाले सक्रिय हो रहे हैं। मछलियां पकड़ रहे इन युवकों में से तीन तो चंबल में कूदने के बाद मुश्किल में फस गए। उन्हें अन्य लोगों ने जैसे तैसे बचाया।

गौर तलब है कि गत दिनों में मध्यप्रदेश व राजस्थान में हुई बरसात के बाद चंबल में लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। कई बस्तियां इसकी चपेट में आ गई है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्हें दूसरी जगहों पर आसरा दिया गया है।