11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Murder: 3 बच्चों के पिता ने की पत्नी की हत्या, सोते समय किया वार, मृतका की बहन बोली-राजी-खुशी सोए थे दोनों

Husband Killed Wife: कोटा जिले में पति ने अपनी पत्नी की गंडासे से वार करके हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jun 11, 2026

Kota Gramin Murder Case

मामले की जानकारी जुटाती पुलिस टीम की फोटो: पत्रिका

Kota Sultanpur Murder Case: कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सारोला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने अपनी पत्नी की गंडासे से वार करके हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सुल्तानपुर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका द्वारिका बाई सहरिया (40) बारां जिले के केलवाड़ा क्षेत्र के कुसारा गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी रामभरोस से हुई थी और उनके 3 बच्चे है। वह दोनों कुछ समय से सांगोद में रहकर मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही मृतका रोजगार की तलाश में अपनी बहन नत्थू बाई के घर सारोला आई थी और वहीं रह रही थी।

गंडासे से हमला करके की पत्नी की हत्या

मृतका की बहन ने बताया कि 'पति-पत्नी दोनों राजी-खुशी सोए थे उनके बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। जिसके बाद आज अलसुबह करीब 4 बजे के आसपास आरोपी युवक ने अचानक गंडासे से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।' घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतका की बहन ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद सुल्तानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर, इटावा डीएसपी ओमप्रकाश समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतका के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी और दो बेटे हैं। जिनके सिर से मां का साया उठ गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सदमे में हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल है।