23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा पुलिस ने पॉवर बाइकर्स पर कसी नकेल, नाकाबंदी में धर दबोचे 99 बाइकर्स
Play video

कोटा पुलिस ने पॉवर बाइकर्स पर कसी नकेल, नाकाबंदी में धर दबोचे 99 बाइकर्स

वृताधिकारी वृत प्रथम के सभी पुलिस थानों की ओर से मंगलवार रात को वाहन चालकों को खिलाफ कार्रवाई की गई। सीएडी सर्किल ए घोड़ा चौराहाए राजीव गांधी नगर और डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर अलग. अलग नाकाबंदी कर कुल 99 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 8 May 2024, 12:29 PM IST

कोटा. वृताधिकारी वृत प्रथम के सभी पुलिस थानों की ओर से मंगलवार रात को वाहन चालकों को खिलाफ कार्रवाई की गई। सीएडी सर्किल ए घोड़ा चौराहाए राजीव गांधी नगर और डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर अलग. अलग नाकाबंदी कर कुल 99 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की।

पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर (वृताधिकारी वृत प्रथम) के नेतृत्व में वृत प्रथम के दादाबाड़ी, गुमानपुरा, किशोरपुरा और जवाहर नगर पुलिस ने सीएडी सर्किल ए घोड़ा चौराहाए राजीव गांधी नगर और डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर अलग-अलग नाकाबंदी कर पॉवर बाइकर्सए फटाखे वाले साइलेंसर वाले वाहन चालकों एदस्तावेजों के अभाव में वाहन चालकए शराब पीकर वाहन चालक और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 99 वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की।

2 वाहन चालकों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने पर धारा 185 एमवी एक्ट ए 11 वाहन चालक के खिलाफ वाहन का कोई भी दस्तावेज नहीं होने पर 207 एमवी एक्ट और अन्य 86 दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में कार्यवाही की गई।