7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Rajasthan Weather Update..सबसे ठंडा दिन, तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, क्यों नहीं लगेगी सर्दी

कोटा में कोल्ड डे : जाड़े ने जकड़ा, हाड़ कांपा

Google source verification

कोटा. नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई। घना कोहरा, बादल छाने व शीतलहर से जाड़े ने जकड़ लिया। दिनभर धूप नहीं निकलने से हाड़ कंपाते रहे। धूजणी छूटती रही और सर्दी से बचने के लिए लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। दुकान, ऑफिसों में हीटर चलाए गए। बाजारों में दिन में भी अलाव जल उठे।
दरअसल, सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कोहरे के साथ ही बारिश की बूंदें गिरती रही। शहर कोहरे में लिपटा रहा। कोहरे के कारण रेल व सड़क यातायात प्रभावित रहा। लोग देर तक रजाइयों में दुबके रहे। लोगों की दिनचर्या भी देरी से शुरू हुई। वाहनों पर भी सर्द हवा शूल सी चुभती रही। कोहरे व बादलों के कारण दिन में धूप नहीं निकली। जिसकी वजह से दिन व रात में ठंड एक जैसी रही। हर कोई सर्दी से बेहाल रहा। शीतलहर चलती रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्द बाजारों से घरों पर पहुंच गए।

कचौरी व चाय की दुकानों पर रही भीड़
बाजारों में कचौरी व चाय की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग कचौरी के चटकारे लगाते नजर आए। चाय की दुकानों पर लोग बतियाते नजर आए। घरों पर पराठे, पुडी, हलवा व अन्य व्यंजन बनाए गए। लोगों ने आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, कोटा का अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरकर 14.4 व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार सुबह की आर्द्रता 100 प्रतिशत पहुंची। विजिबिलिटी 700 मीटर रही। इधर, मृद्रा व जलसंरक्षण विभाग के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस सीजन में पहली बार स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
आगे यह रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 व 3 जनवरी को भी कोटा शहर में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया।