
कोटा. विज्ञान नगर पुलिस ने युवती से बलात्कार करने व उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि 7 अक्टूबर को परिजनों के साथ थाने पहुंची एक युवती ने बताया कि करीब 7-8 माह पूर्व उसकी दोस्ती नैनवां निवासी आबिद हुसैन (23) से हुई थी। बाद में मोबाइल पर बातें करने लगा। एक दिन आबिद ने उसे मिलने के लिए बुलाया तथा वहां स्नैक्स में नशीली वस्तु मिलाकर उससे बलात्कार किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना ली और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण व रुपयों की मांग करने लगा। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को नैनवां से आरोपी को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया। मोबाइल में युवती की फोटो व वीडियो मिली।
फोटो खींच लड़कियों को करता था ब्लैकमेल
आबिद के फोन से पांच अन्य लड़कियों से बातचीत व सम्पर्क के बारे में भी जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
सोशल मीडिया के जरिए बढ़ाता था दोस्ती
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से कनेक्ट होता था और धीरे-धीरे उनसे दोस्ती बढ़ाता था।