कोटा . न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर रोगियों को आईसीयू में भर्ती करने के लिए डॉक्टर्स आपस में खींच तान कर रहे हैं। अस्पताल के आईसीयू में केवल 10 ही बेड हैं, जिसमें 6 यूनिट के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है। इन 10 बेड में से भी 4 कार्डियोलॉजी विभाग को स्वीकृत किए गए हैं। ऐसे में अन्य विभागों के गंभीर रोगियों को आईसीयू में भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिलते। डॉक्टर्स अपनी-अपनी यूनिट के रोगियों को आईसीयू में भर्ती करना चाहते हैं, लेकिन रोगियों की संख्या होती है। वहीं आपस में सामंजस्य भी नहीं होने रोगियों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। आईसीयू में 4 बेड कार्डियोलॉजी, 1 न्यूरो सर्जरी, 1 नेफ्रोलॉजी, 4 मेडिसिन, यूरोलॉजी व अन्य के लिए स्वीकृत हैं।
Read More : इमारत के गेट पर चला बुल्डोजर , सरकारी रोक हुई धराशायी ..
शीघ्र मिलेगी 30 बेड की सुविधा
इधर अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया कि ये समस्या सामने आ रही है। इसके लिए 20 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड व 10 बेड का केथ लेब वार्ड शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। 8 दिन में 30 बेड की सुविधा मिलने लग जाएगी। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इन वार्डों में ऑक्सीजन लाइन, वेंटीलेटर, टे्रंड स्टॉफ सहित कई सुविधाएं होंगी। डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि सभी यूनिटों के विभागाध्यक्ष की शीघ्र मीटिंग कर समझाइश की जाएगी।