25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
भूखण्ड विवाद को लेकर चल रही रंजिश, योजना बनाकर आए और किया था युवक पर फायर
Play video

भूखण्ड विवाद को लेकर चल रही रंजिश, योजना बनाकर आए और किया था युवक पर फायर

- भामाशाहमंडी में व्यक्ति पर फायर करने के मामले में एक गिरफ्तार- घायल व हमलावरों के बीच भूखण्ड को लेकर है विवाद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

DHIRENDRA TANWAR

•

Updated: 10 Jun 2022, 8:36 PM IST

कोटा. अनन्नतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक व्यक्ति पर की गई फायरिंग व चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अन्य आरोपियो की भी पहचान हो गई है। घायल व आरोपियोंं के बीच किसी भूखण्ड को लेकर विवाद था।

थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस मनीष ने बताया कि भामाशाहमंडी में एक दुकान के पास गुरुवार शाम को बाइक सवार आधा दर्जन लोगों ने प्रेम नगर द्वितीय निवासी दीपक वैष्णव (23) पर फायर व चाकू से हमला किया था। दीपक कै पैर में गोली लगी थी। वहीं हमलावरों ने कूल्हे पर दो चाकू मारे थे। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को एक आरोपी मकबरा निवासी मोनू तोफिक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि घायल दीपक व हमलावरों के बीच डीसीएम में किसी भूखण्ड के मामले में विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते हमलावरों ने फायर व चाकू से दीपक पर वार किए। हमलावरों में सुनील पांचाल व समीर चिल्ला सहित अन्य दो-तीन आरोपी शामिल थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुकान से बुलाकर किया था फायर

प्रेम नगर द्वितीय निवासी दीपक वैष्णव (२३) भामाशाह मण्डी में काम करता है। वह गुरुवार शाम ६.३० बजे करीब भामाशाहमंडी में एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर से आधा दर्जन से अधिक हमलावर वहां आए और दीपक को इशारा कर एक तरफ बुलाया था। दीपक जैसे ही उनके पास गया, बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। दीपक के पैर में गोली लगी। बदमाशों ने उसके कूल्हे पर भी चाकू से २ वार कर उसे घायल कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़