
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत ने लाडपुरा क्षेत्र के लिए अपना विजन बताते हुए कहा कि पन्द्रह साल में विकास के नए आयाम स्थाापित किए गए हैं। अब मण्डाना में 241 करोड़ की योजना से सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। 300 करोड़ की हरिपुरा मांजी पेयजल परियोजना का काम शुरू करवाएं। क्षेत्र के 80 गांव लाभान्वित होंगे। कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों को पट्टे दिलाएंगे और पेयजल समस्या दूर करेंगे। कैथून में नया सेटेलाइट चिकत्सालय और कैथून बाइपास का निर्माण करेंगे।
1. सभी कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों में सीसी रोड और नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। उच्च जलाशय बनाकर पेयजल की आपूर्ति करवाने का प्रयास करेंगे।
2. चन्द्रसेल में नई थोक फल-सब्जी मंडी का निर्माण करवाया जाएगा।
3. औद्योगिक क्षेत्र के साथ कैथून रोड, बारां रोड व थेकडा रोड की कॉलोनियों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
4. डायवर्जन चैनल के द्वितीय चरण की नहरों को पक्का कर अलनिया बांध का जल स्तर बढ़ाया जाएगा।
5. क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करवाने का प्रयास किया जाएगा।
6. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने का प्रयास होगा।
7. किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में भी काम करेंगे।