24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिलाने वाले दलालों को पुलिस ने पकड़ा
Play video

छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिलाने वाले दलालों को पुलिस ने पकड़ा

कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों को कमरा (रूम) दिलाने वाले 8 दलालों को लड़ाई झगड़ा करने व शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 30 Jun 2024, 5:59 PM IST

कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने हॉस्टल में छात्रों को कमरा (रूम) दिलाने वाले 8 दलालों को लड़ाई झगड़ा करने व शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

कोचिंग क्षेत्र में दलाल सक्रिय

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि देशभर से विद्यार्थी पढऩे के लिए कोटा शहर में आते है। छात्रों को हॉस्टल में कमरा दिलाने के लिए दलाल गिरोह सक्रिय है। इन दलालों ने कोचिंग क्षेत्र में एसी अव्यवस्था फैला रखी थी कि बाहर से आने वाले नए छात्रों को अपने हिसाब से हॉस्टलों में कमरे दिला देते है। हॉस्टल में प्रवेश लेने के बाद बच्चों को सत्यता का पता चलता हा कि इससे कम कीमत में आसपास और भी अच्छे हॉस्टल है। जब छात्र हॉस्टल खाली करता है तो छात्र की जमा सिक्योरिटी राशि हॉस्टल संचालक लौटाने में आनाकानी करते है। साथ ही जिन छात्रों को उनके माता-पिता हॉस्टल में कमरा दिलवाकर जाते है उन बच्चों को भी ये दलाल बरगलाकर कमीशन लेकर दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट करवा देते है। पुलिस ने छात्र हितों व उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को लैडमार्क सिटी कुन्हाड़ी में पुलिस गश्त के दौरान छात्र को हॉस्टल में प्रवेश दिलाने के नाम पर दलाल सक्रिय होने व लड़ाई झगड़ा करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने 8 दलालों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दलाल

गिरफ्तार आरोपियों में कुन्हाड़ी अम्बेडकर नगर निवासी तरुण रानीवाल (28), नंदलाल गोस्वामी (27), बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र के डोलर हाल बालिता रोड निवासी महेन्द्र बैरवा (27), शिवनगर पुलिस लाइन निवासी मोहम्मद हुसैन (33), घंटाघर हाल शिवपुरा निवासी बब्बर खान (45), लाडपुरा निवासी मोईन (28), सकतपुरा इकबाल चौक निवासी मोहम्मद रिजवान (36) व सकतपुरा निवासी हरिओम वर्मा (39) शामिल है।