11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
ऑक्सीजोन के लिए शहरवासि‍यों ने किया हवन, पेड़ों को बचाने के लिए दिया पानी
Play video

ऑक्सीजोन के लिए शहरवासि‍यों ने किया हवन, पेड़ों को बचाने के लिए दिया पानी

राजस्थान पत्रिका की पहल पर आईएल टाउनशिप में रविवार की सुबह फिर हमराह के नाम पर रही। शहरवासियों ने हमराह में शिकरत कर अपनी भागीदारी निभाई।
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 02, 2019

कोटा. राजस्थान पत्रिका की पहल पर आईएल टाउनशिप में रविवार की सुबह फिर हमराह के नाम पर रही। शहरवासियों ने हमराह में शिकरत कर अपनी भागीदारी निभाई। ऑक्सीजोन विकसित करने के लिए मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ में आहुतियां देकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में पेड़-पौधों को बचाने के लिए लोगों ने बाल्टियों और टैंकर से पाइप जोड़कर पानी देकर श्रमसाधना की। इसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भागीदारी उत्साहजनक रही। हमराह से प्रेरित होकर शहर के कई प्रबुद्धजन अपने घरों से पेड़ों में पानी देने के लिए कैन भरकर लाने लगे हैं। बच्चों ने चित्रकला और सुंदर लेखन में उत्साह से भाग लिया।

Read More: कोटावासियों ने हमराह में जाना कैसे होता है आयुर्वेद पद्धति से इलाज

चिकित्सा शिविर में पांच लोगों लाभान्वित

रोटरी क्लब कोटा राउण्ड टाउन एवं समर्पण बहुउद्देश्यीय विकास समिति की ओर से चिकित्सा एवं बीपी-शुगर की नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज के यूनिट हेड व वरिष्ठ फिजिशियन डा. सी.पी. मीणा ने करीब डेढ़ सौ लोगों की जांच की। संजीवनी अस्पताल के डॉ. संजय धाकड़ व उनकी टीम ने करीब 350 लोगों की निशुल्क बीपी और शुगर की जांच की। क्लब अध्यक्ष डा. एम.डी. चित्तौड़ा ने बताया कि शिविर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर विमल जैन, सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर यज्ञदत्त हाड़ा, एल.एन. शर्मा, क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश काबरा, टेक्नीशियन भुवनेश ने अपनी सेवाएं दी।

Read More: गुनिशा हत्याकांड: आखिर कौन था वो दरिंदा जिसने 6 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, परिजन लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप, पुलि‍स के हाथ खाली

आर्थिक एवं साइबर अपराध जागरूकता का दिया संदेश
लायंस क्लब कोटा नॉर्थ, कोटा पुलिस व कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक एवं साइबर अपराध जागरूकता का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, आभूषणों को चमकाने की ठगी, पैसा चार गुना करने की लुभावनी जैसी धोखाधड़ी, फेसबुक पर एडिट कर आपत्तिजनक फ ोटो अपलोड करने जैसे अपराधों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता ट्रैफि क पुलिस इंस्पेक्टर नीरज गुप्ता ने बताया कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है। क्या-क्या सावधानियां रखी जानी चाहिए। प्रोजेक्ट चेयरमैन वरुण रस्सेवट, क्लब सचिव दिनेश शर्मा, मनोज सरोया, टीम निहारिका, कुशाल, निकुंज आदि उपस्थित रहे।

Read More: कोटा में देर रात कार में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फूटे चारों टायर, 13 फीट ऊंची लपटों से बस्ती में मचा हड़कम्प

पेड़ों को पानी से सींचा

जनरल मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला,आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एस. सन्याल, हितकारी शिक्षा सहकारी समिति के प्रबंधक हेमेन्द्र जैन, जैन सोशल ग्रुप आगम के अध्यक्ष कपिल जैन, सचिव दीपक जैन, संदीप जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, गौरव जैन, मनीष जैन, महिलाओं में नीना जैन, अर्चना जैन आदि सदस्य मौजूद थे। हाड़ौती विकास मोर्चा के कोटा दक्षिण के अध्यक्ष रघु शर्मा, कैलाश नवलानी, अजय दरड़ा, मनीष कोहली, सुधीर गुप्ता, राजा वैष्णव, निक्की पारेता, कुंज बिहारी गौतम, भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष निहाल प्रजापति आदि ने पेड़ों को पानी दिया। स्काउट गाइड के प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व स्काउटरों ने परिंधे बांधे और पेड़ों में पानी दिया।

Read More: पत्रिका स्टिंग: पुलिस की शह पर कोटा में बिकती अवैध शराब, रिपोर्टर से बोला तस्कर- धमकी क्या देता है, ले पुलिस से कर बात

पर्यावरण संरक्षण के लिए किया हवन

विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत आर्य समाज के अर्जुन देव चड्ढा के नेतृत्व में पर्यावरण शुद्धि व ऑक्सीजोन को लेकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पानीपत से आए डा. कृष्ण देव शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का बखान किया। यज्ञ में आरसी आर्य, राकेश चड्ढा, डा. कृष्ण देव शास्त्री, पार्षद विवेक राजवंशी, राधाबल्लभ राठौर, लालचंद आर्य, भैरोंलाल शर्मा, राजेन्द्र मुनि, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र पारोलिया दम्पती आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी।