8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बालकनी में संतुलन बिगड़ा, हॉस्टल की छठी मंजिल से नीचे गिरने से कोचिंग छात्र की मौत
Play video

बालकनी में संतुलन बिगड़ा, हॉस्टल की छठी मंजिल से नीचे गिरने से कोचिंग छात्र की मौत

जवान नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र की हॉस्टल की छठी मंजिल से नीचे गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्टूडेंट के अनबैलेंस हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 3 Feb 2023, 3:53 PM IST

जवान नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र की हॉस्टल की छठी मंजिल से नीचे गिर जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्टूडेंट के अनबैलेंस हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। शव को महाराव भीमसिंह अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है।

पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के धुपगुरी का रहने वाला इशांशु भट्टाचार्य (20) कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह जवाहर नगर इलाके में वात्सल्य रेजीडेंसी नाम के हॉस्टल में छठी मंजिल पर कमरा लेकर रहता था। पिछले साल अगस्त 2022 में वह हॉस्टल में आया था। गुरुवार रात को 11.15 बजे करीब वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बालकनी में बात कर रहा था।

कुछ देर बाद दोस्त जाने जाने लगे। इसी दौरान जब इशांशु उठकर चप्पल पहनने लगा इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और पास ही बालकनी में लगी जाली को तोड़ते हुए वह सीधा नीचे जा गिरा। हादसे की जानकारी लगते ही दूसरे स्टूडेंट भी मौके पर पहुंच गए और छात्र को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवायाए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दे दी है जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।