4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

कॉलेज की सड़क खराब, पानी में बैठकर किया प्रदर्शन… दे​खिए

राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के नवीन भवन के मुख्य मार्ग में भरे पानी एवं गड्ढों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पानी में बैठकर एवं बाल्टी में पानी भरकर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष कुश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 10, 2024

कोटा. राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के नवीन भवन के मुख्य मार्ग में भरे पानी एवं गड्ढों की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पानी में बैठकर एवं बाल्टी में पानी भरकर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष कुश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया एवं कला महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

महानगर सहमंत्री निखिल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के मार्ग में पानी भर जाने से विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी महाविद्यालय प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा। प्राचार्य को पूर्व में भी जलभराव की समस्या से अवगत कराया जा चुका है, फिर भी अभी तक कुछ नहीं हुआ है। महानगर सहमंत्री पूजा सोनी ने बताया कि सड़क खराब होने से कई बार स्कूटी स्लिप होने से छात्राएं गिर चुकी हैं।