
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नए अस्पताल में फैली अव्यवस्था एवं छतों से पानी टपकने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर उप अधीक्षक को ज्ञापन दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव यश गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था सुधारने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के सचिव यश गौतम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पूरी व्यवस्था बिगड़ गई है। हालत यह है कि बरसात में छत टपक रही है। मरीज परेशान हो रहे है। पानी से बचाव को लेकर बाल्टियां रखी है। इसलिए हम तिरपाल लेकर आए है ताकि मरीज भीगने से बच सके। जगह-जगह अस्पताल प्रशासन ने पानी टपकने से बाल्टियां लगा रखी है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अस्पताल व्यवस्थाओं को सुधारने का आश्वासन दिया।