UPSC Civil Services Exam Result संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के बेटे अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने (AIR 1) ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। एम्स जोधपुर के पूर्व छात्र अनुज अग्निहोत्री ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान ( UPSC Result AIR 1st Rank ) प्राप्त किया है। उन्होंने कहा, “मुझे अभी-अभी जानकारी मिली है, यकीन नहीं हो रहा कि मैं टॉपर हूँ। वर्तमान में वे DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) में एक परिवीक्षाधीन (Probationer) अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अनुज के पिता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कार्यरत हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर देश का टॉपर बनने तक का अनुज का यह सफर लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाला है। अनुज ने साल 2023 में AIIMS जोधपुर से MBBS किया। जोधपुर से पढ़ाई और रावतभाटा से पारिवारिक जुड़ाव ने उन्हें ‘राजस्थान का गौरव’ बना दिया है। एक कुशल डॉक्टर होने के बावजूद अनुज ने प्रशासन की राह चुनी है।