23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
वीडियो हुआ वायरल : सडक़ पर बेशर्मी
Play video

वीडियो हुआ वायरल : सडक़ पर बेशर्मी

कोटा. शहर में बुधवार को एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो गया। इसमें एक युवक व युवती तेज रफ्तार के बीच फिल्मी अंदाज में बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो कोटा-बूंदी रोड का है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 23 May 2024, 12:00 PM IST

कोटा. शहर में बुधवार को एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वारयल हो गया। इसमें एक युवक व युवती तेज रफ्तार के बीच फिल्मी अंदाज में बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो कोटा-बूंदी रोड का है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक तेज गति से बाइक चला रहा है जबकि युवती बाइक के फ्यूल टैंक पर उलटी दिशा में बैठी है। वह कभी युवक के गले लग रही है तो कभी हाथ फैलाकर शोर मचा रही है। बाइक सवार युवक-युवती के पीछे चल रहे कुछ युवक हूटिंग करते चल रहे हैं। जिस बाइक पर युवक.युवती बैठे हैंए उस पर नम्बर प्लेट कोटा की है। बताया जा रहा है कि युवक.युवती का उक्त वीडियो पीछे चल रहे किसी बाइक सवार ने कोटा.बूंदी रोड पर हर्बल गार्डन के आसपास बनाया है। पीछे बाइक पर तीन युवक बैठे नजर आ रहे हैं। बाइक पर सवार युवक.युवती द्वारा किया गया उक्त $कृत्य कानून का उल्ल्लंघन है।

यह है सजा का प्रावधान

इस सम्बंध में विवेक नन्दवाना एडवोकेट का कहना है कि भादस की धारा 294 के अनुसार ऐसा कृत्य अश्लील कृत्य की श्रेणी में आता है। इसमें तीन माह तक का कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डित किया जाएगा। इसी धारा में सार्वजनिक मार्ग पर जल्दबाजी या लापरवाही से वाहन चलानेए सवारी करनेए जिससे मानव जीवन को संकट हो या किसी व्यक्ति को चोट या आघात पहुंचना सम्भाव्य होए इसमें छह माह कारावास या एक हजार रुपए जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जाएगा।
मोटरयान अधिनियम की धारा 184 के अनुसार जो कोई वाहन को ऐसी रीति से चलाएगा जो साधारण जनता के लिए खतरनाक है उसे प्रथम अपराध पर न्यूनतम छह माह और अधिकतम एक वर्ष तक की सजा से दण्डित किया जा सकेगा। जुर्माना एक हजार से पांच हजार रुपए तक हो सकेगा।