केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने एमपी के कूनो में चीते की मौतों को लेकर कहा है कि प्रतिकूल वातावरण के कारण शावकों की मौत हुई है। एक्सपर्ट के अनुसार, वैसे जन्म के बाद 60 प्रतिशत शावक ही बच पाते हैं। 40 प्रतिशत शावकों की मौत हो जाती है। कोटा के मुकंदरा रिजर्व में चीते लाने की बात पर उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/development-made-kota-a-beautiful-city-8285151/
दिल्ली में रेसलर्स के आरोपों पर बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि जिसने गलत काम किया है, वो जांच में सामने आ जाएगा। अभी मामले में जांच चल रही है, जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर सरकार कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/kota-daughter-in-law-is-branding-mangrol-khadi-in-germany-8283269/
चौबे शुक्रवार को केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो की बात करते हैं, लेकिन जब विदेश जाते हैं तो भारत छोड़ो, भारत तोड़ो की बात करते हैं। लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन वंशवाद, परिवारवाद, खानदानवाद है। वर्तमान समय में वंशवाद, परिवारवाद खानदानवाद, सभी भ्रष्टाचारी एकजुट होकर पीएम मोदी को कोस रहे हैं। आने वाले चुनाव में देश की जनता इन सब बातों का जवाब देगी। राजस्थान में बिहार से ज्यादा भ्रष्टाचार है। कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार का नशा हो गया। पूरे राजस्थान में लूट मचा रखी है। राजस्थान व बिहार में जंगलराज व भ्रष्टाचार के बीच होड़ लगी है। इसी कारण ईडी, सीबीआई के छापे पर इनको दर्द होता है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा जो लूटेगा, उसका स्थान जेल के अंदर होगा।