26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

वाट्सएप का विचित्र ग्रुप, बाढ़ पीडि़तों की मदद को आगे आया ,जल जनित बीमारियों से बचने के लिए दवाइयां वितरित की

बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Sep 16, 2019

कोटा . चम्बल नदी के तट पर आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सोशल मीडिया का व्हाट्सऐप ग्रुप विचित्र पुराण की ओर से सोमवार को नदी पार कुन्हाड़ी में बाढ़ पीड़ितों के हनुमान गढ़ी क्षेत्र में बाढ़ से उत्पन्न जल जनित बीमारियों (वायरल की मार, आंखों में ललाई व शरीर में खुजली) की रोकथाम के लिए ग्रुप सदस्य डॉ लोकमणि गुप्ता व जगदीश जिंदल के नेतृत्व में पांच सौ लोगो को होम्योपैथी की दवाईयां वितरित की गई।

बाढ़ को लेकर पिछली सरकार पर बरसे धारीवाल, बोले वाहवाही लूटने पर खर्च कर दिए 25 करोड़ गेंता माखिदा की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

ग्रुप के एडमिन सुरेन्द्र गोयल विचित्र ने बताया कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लोगों से इन बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग आई थी इसीलिए ग्रुप द्वारा यह सार्थक प्रयास किया गया। पीड़ित परिवारों को डाक्टर भास्कर दाधीच, परेश गुप्ता, अजय बंसल आदि ने दवाई वितरित करते हुए प्रयोग करने का तरीका बताया। मौके पर ही डॉ लोकमणि गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को पानी साफ कर पीने का तरीका बताया जिससे अन्य बीमारियों से बचाव किया जा सके।

राज्य में वर्षा जनित हादसों में 54 लोगों की मौत, कोटा में नुकसान का होगा सर्वे, आपदा नियमों पर मुआवाजे

इसके साथ ही दो आश्रय स्थलों पर ग्रुप सदस्य सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनीष समदानी, विश्वनाथ शर्मा आदि के द्वारा अपने स्तर पर बाढ़ पीड़ितों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।