25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
जगह-जगह करेंगे दहन, बाजार में मिल रहे बड़े-छोटे रावण
Play video

जगह-जगह करेंगे दहन, बाजार में मिल रहे बड़े-छोटे रावण

Kota News: शहर में विजयादशमी पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कुछ दिन शेष रहने से लोगों में पर्व का उत्साह बढ़ रहा है। कोटा में दशहरा मैदान में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में विशालकाय रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। अन्य जगहों पर बच्चे व युवा रावण दहन करेंगे। जगह जगह दुकानों पर रावण मिल रहे हैं।

Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Oct 07, 2024

Kota News: शहर में विजयादशमी पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा मैदान समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रावण के पुतलों दहन किया जाएगा। निगम व अन्य संस्थाओं की ओर से वृहद स्तर पर आयोजन होंगे, तो गली मौहल्लों में भी युवा व बच्चा पार्टी की ओर से रावण दहन किया जाएगा।

शहर में जगह-जगह रावण के पुतलों की दुकानें सज गई है। इन दुकानों पर रावण मिल रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों मेंं लगी इन दुकानों पर विक्रेताओं के अनुसार शहर में दशहरे तक सभी दुकानों पर मिलाकर 500 से अधिक रावण के पुतले बिक जाते हैं।

सस्ते-महंगे पुतले मिल रहे

सीएडी रोड पर कालू जोगी व शांति बाई बताते हैं कि कोटा का दहशरा दुनिया भर में फैमस है, इसलिए यहां उत्साह भी ज्यादा रहता है। बच्चों में भी यह उत्साह नजर आता है। यह उत्साह समय के साथ बढ़ता जा रहा है। इसके चलते वे गत वर्षों से कोटा आ रहे हैं। जोगी बताते हैं कि कई लोग पहले से ऑर्डर कर देते हैं, कुछ खरीदकर ले जाते हैं। उन्हाेंने 100 के करीब पुतले तैयार किए हैं। डेढ़ से दो फुट के रावण से 10-12 फीट का रावण तैयार किए हैं। 100-200 रुपए से 5 से 6 हजार तक के पुतले मिल रहे हैं।

बच्चों को मिलती है सीख

विक्रेता अमरी बाई बताती है कि जगह-जगह रावण के पुतलोँ का दहन करते हैं, इसमें बुराई नहीं। इससे बच्चों को अपने परम्परा, कहानियों व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। वह बताते हैं कि वे परिवार के साथ कोटा आते हैं। पहले जयपुर जाते थे, अब यहां आ रहे हैं। अच्छा रेस्पॉंस मिल रहा है। बच्चों के हिसाब से पुतले बनाते हैं, इसलिए आतिशबाजी नहीं लगाते।