
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लकनऊ में बदमाशों ने अपनी दहशत इस तरह फैला रखी है कि उनके कहर से लोगों का डर भी नहीं थम रहा है। इस बार कोतवाली चौक इलाके के नर्सिंग होम पर ऍफ़ आई हॉस्पिटल के मालिक और उनके गुर्गो ने जमकर हमला किया। नर्सिंग होम पर सुबह लगभग 4 बजे एक दर्जन बेखौफ कार सवार बदमाश पहुंच गए जोकि असलहे, लोहे की रॉड और अन्य हथियार अपने साथ लिए हुए थे। नर्सिंग होम पर पहुंचकर उन बदमाशों ने गाली – गलौज करना शुरू कर दिया। बदमाशओं ने नर्सिंग होम के मैनेजर और अन्य स्टाफ को जमकर पीटा ही नहीं बल्कि उनका विरोध करने पर मैनेजर को अगवा करने का प्रयास भी किया।
बदमाशों इस वारदात को दिया अंजाम
नर्सिंग होम के पास जब लोग धीरे धीरे एकजुट होने लगे तो वह बदमाश हथियारों को रास्ते में लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के इस हमले में हॉस्पिटल के मैनेजर व उनके साथ के कई लोगों को कई तरह की गंभीर चोटें आई। जिस समय बदमाशों इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। तब उनकी सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो रही थी। हॉस्पिटल के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों को जल्द पकड़ने का भी दावा किया। हॉस्पिटल संचालक ने फिलहाल किसी से दुश्मनी होने से इंकार कर दिया है।