मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरियाणा के सोनीपत की राई विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का DNA है, जिसने आतंकवाद और नक्सलवाद को पनपाया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उसका पूरी तरह सफाया कर रही है।