किंनर पायल सिंह ने कहा है कि वो समाजवादी पार्टी की तरफ से लखनऊ मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो कह रही हैं, “मैंने माननीय छोटे नेता अखिलेश यादव से बात की थी। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं लखनऊ से मेयर पद के चुनाव की तैयारी कर रही हूँ। इससे अच्छी बात ये है कि मैं चुनाव समाजवादी पार्टी से लड़ रही हूं। इसके लिए मैं माननीय अखिलेश और पूरे देशवासियों को धन्यवाद देना चाहूंगी।”